Latehar : लातेहार जिला भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन के तहत समाहरणालय मोड़ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. मोर्चा की जिला महामंत्री अर्पणा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि काग्रेस सहित देश के सभी विपक्ष दल महिला विरोधी हैं. वे आधी आबादी को उसका हक और सम्मासन नहीं देना चाहते. उन्होाने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके लिए निरंतर संघर्ष किया जायेगा.
महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा कि समय आ गया है कि महिलायें सड़कों पर उतरकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करें. केंद्र सरकार ने नारी वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को सशक्त करने का प्रयास किया था, लेकिन महिला विरोधी विपक्षी दलों के नेताओं ने इसे संसद में पारित नहीं होने दिया. मौके पर पलामू प्रमंडल की प्रभारी कल्याणी पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पंकज कुमार सिंह, राकेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, पवन कुमार गुप्ता, रानी कुमारी, आशा देवी, विष्णु प्रसाद गुप्ता, रघुवीर यादव, मनोज प्रसाद, अश्वनी सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment