Search

 
 
 

लातेहार : वैष्णव दुर्गा मंदिर के संस्थापक सदस्य के निधन पर शोकसभा का आयोजन

 
Latehar :  श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के संस्थापक सदस्य सह संरक्षक शशिभूषण जायसवाल का निधन गुरुवार को हो गया. शशिभूषण जायसवाल का अंतिम संस्कार औरंगा नदी मुक्तिधाम में किया गया. उनके निधन पर गुरुवार शाम मंदिर परिसर में संध्या आरती के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता और विनोद कुमार साहू ने संयुक्त रूप से की. शोकसभा में दिवगंत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. साथ ही सभी सदस्यों ने शशिभूषण जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, पुजारी राजेश्वर पाठक, प्रभात रंजन तिवारी, गोलू पाठक, पारितोष ठाकुर, अंगद कुमार, मनोज कुमार, अंकित कुमार, वीरनाथ प्रजापति समेत मंदिर समिति के कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही