Search

 
 
 

लातेहार : चतरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भी ठोकी दावेदारी

 
Latehar: शहर के होटल सेलेब्रेशन के हॉल में कांग्रेस के चतरा संसदीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केंद्रीय नेता सुबोध कांत सहाय, पूर्व विधायक जोगेंद्र साहू, केएन त्रिपाठी व मनिका विधायक रामचंद्र सिंह समेत कई कांग्रेस नेता आदि मौजूद थे. बैठक में चतरा संसदीय क्षेत्र मंस कांग्रेस की दावेदारी मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया. कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व व एनडीआइए महागठबंधन से चतरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का स्थानीय प्रत्याशी देने की आग्रह किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से विपक्ष घबरा गया है. आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस मजबूत है और आगामी लोकसभा चुनावों में महागठबंधन की सरकार बनेगी. पीएम मोदी के कार्यकाल में पूरे देश में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है. बैठक में संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, पंकज तिवारी, आफताब आलम, साजन कुमार, सुरेंद्र उरांव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-cabinet-meeting-know-which-proposals-were-approved/">रांची

: कैबिनेट की बैठक : जानिये किस-किस प्रस्ताव पर लगी मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही