Search

 
 
 

लातेहार : अलका लांबा से कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने की मुलाकात

 
झारखंड की राजनीति पर चर्चा की Latehar: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरूवार को झारखंड पहुंची. उन्होंने लोहरदगा में महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया. इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने लोहरदगा परिसदन में अलका लांबा से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने लातेहार व लोहरदगा में कांग्रेस की स्थिति से उन्हें अवगत कराया और कहा कि इन दोनो जिलों में कांग्रेस सशक्त हो कर उभर रही है. पंकज तिवारी ने झारखंड में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से भी उन्हें अगवत कराया. महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश के हर प्रदेश में अपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने महिलाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की. इसे भी पढ़ें-श्री">https://lagatar.in/shri-bageshwar-governments-program-will-be-historic-aruna-shankar/">श्री

बागेश्वर सरकार का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : अरूणा शंकर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही