Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : कांग्रेस नेताओं ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार के समाहरणालय मोड़ पर कांग्रेसियों ने मणिपुर हिंसा के खिलाफ पीएम का पुतला दहन किया. जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साजन कुमार ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर जातीय हिंसा की आग में जल रहा है. बावजूद देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री मूक दर्शक बने हुए हैं. केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस घटना को रोकने में पूरी तरह से फेल है. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की.

ये रहे मौजूद

मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलाम अंसारी, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित कुमार यादव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष रजक, इमरान अंसारी, विजेंद्र उरांव, साजिद अंसारी, ज्योति प्रकाश दुबे, सरकस उरांव, मनोज पासवान व सोनू जायसवाल समेंत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-instructions-for-pasting-door-to-door-stickers-in-training-from-july-21/">गिरिडीह

: प्रशिक्षण में 21 जुलाई से घर-घर स्टीकर चिपकाने का निर्देश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही