Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेसियों ने गृहमंत्री का पुतला फूंका, राहुल गांधी को परेशान करने का आरोप

 
Latehar: लातेहार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के निर्देश पर कांग्रेस नेता साजन कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया. मौके जिला मीडिया पदाधिकारी पंकज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो कर कार्य कर रही है. राहुल गांधी को बेवजह परेशान किया जा रहा है. केंद्र सरकार अडानी को बचाने एवं सच्चाई को छुपाने की नीयत से काम कर रही है. अडानी के मामले पर राहुल गांधी के सवालों से प्रधानमंत्री मोदी बुरी तरह से घबराए गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी से अपनी पीड़ा बताई थी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-deer-straying-from-the-forest-and-reaching-chandri-village-was-killed-by-a-pack-of-dogs/">चक्रधरपुर

: जंगल से भटक कर चंद्री गांव पहुंचे हिरण को कुत्तों के झुंड ने मार डाला

राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा रही मोदी सरकार- आफताब आलम

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर बदनाम करने का साजिश रच रही है, जिसे कांग्रेसजन बर्दाश्त नहीं करेंगे. मौके पर लातेहार जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभु यादव, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, बरवाडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद गुप्ता, बरवाडीह प्रखंड विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील प्रसाद,वाजिद अंसारी,विजेन्द्र उरांव, रसीद अंसारी, इमरान अंसारी, मोहम्मद अख्तर अंसारी, युवा कांग्रेस नेता संतोष रजक,ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान व जितेन्द्र भगत समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मैत्री">https://lagatar.in/speakers-xi-beat-chief-ministers-xi-by-8-wickets-in-a-friendly-match/">मैत्री

मैच में स्पीकर एकादश ने मुख्यमंत्री एकादश को 8 विकेट से हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही