Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेसियों ने चतरा से केएन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने की मांग की

 
Barwadih, Latehar : बरवाडीह प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेसियों ने राज्य के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केएन त्रिपाठी को कांग्रेस से चतरा लोकसभा का टिकट देने की मांग की. कांग्रेस नेता रंजीत कुमार राजू ने कहा कि केएन त्रिपाठी मूलरूप से मनिका के रांकी कला के निवासी है. पूर्व मंत्री सह पूर्व पलामू विधायक केएन त्रिपाठी को अगर पार्टी चतरा लोकसभा का उम्मीदवार बनाती है, तो इस सीट से जीत तय है. उन्होंने कहा कि केएन त्रिपाठी एक ईमानदार व कर्मठ नेता हैं. राज्य मे मंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने लोगो की खूब सेवा की है और विकास के कई कार्य किए है. राज्य की जनता भी केएन त्रिपाठी को भलीभांति जानती हैं. वह काफी लोकप्रिय नेता हैं. कांग्रेस आलाकमान को इस पर विचार करना चाहिए. उन्हें पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए. मौके पर गोपाल राम, रोहित गुप्ता, राहुल कुमार समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जारंगडीह">https://lagatar.in/one-died-after-being-hit-by-hyva-in-jarangdih-kanta-house/">जारंगडीह

कांटा घर में हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने CISF पर किया हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही