Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सुखदेव भगत ने कहा- झूठी है मोदी सरकार

Latehar: पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया, लातेहार में उन्होंने कह कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अबतक की सबसे अधिक झूठी और बेशर्म सरकार है. मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज पूरे देश में महंगाई चरम पर है. बेरोजगारी आसमान छू रही है. सुखदेव भगत मंगलवार को जिला मुख्यालय के साप्ताहिक हाट में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर महंगाई पर चर्चा विषय पर बोल रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने की. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-high-court-stayed-the-hearing-in-the-lower-court-of-neeraj-singh-murder-case/">धनबाद

: नीरज सिंह हत्याकांड की निचली अदालत में सुनवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

“संसद भवन बनाने का टाइमिंग सही नहीं”

सुखदेव भगत भगत ने कहा कि मोदी सरकार की टाइमिंग सही नहीं है. आज पूरा देश कोरोना काल की त्रासदी झेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर केद्र सरकार हजारों करोड़ रुपये खर्च कर संसद भवन बना रही है. उन्होने कहा कि नए संसद भवन के निर्माण से कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार को इस समय देश की जनता के हितों का ख्याल रखना अधिक जरूरी है. जनता को अधिक से अधिक राहत देने का यह समय था. उन्होने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी होने के बावजूद भी देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर कमी नहीं की जा रही है. उन्होने कहा कि कांग्रेस अपने दायित्वों का निवर्हन कर रही है और लोगों को मोदी सरकार की गलत नीतियों से अवगत करा रही है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-the-increased-water-level-of-patratu-dam/">रामगढ़

:  पतरातू डैम का बढ़ा जलस्तर, खोले जाएंगे डैम का फाटक

मोदी राज में महंगाई बेलगाम

मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक आलोक साहू ने भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की. जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि आज देश में यूपीए सरकार की तुलना में हर चीज की कीमतों मे बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. जो सिलिंडर यूपीए के कार्यकाल में 410 रुपए में मिलती थी आज वह 1100  की मिल रही है. पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भी 40 से 75 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गयी है. युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि आज देश में महंगाई रिकार्ड स्तर पर है. जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई पर लगाम मे लगाने में नाकाम साबित हुई है. केंद्र की सरकार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर महंगाई की ओर से देश की जनता का ध्यान हटाना चाहती है. कार्यक्रम में साजन कुमार, सुरेंद्र उराव, शंभू यादव, लक्षमण गंझू, रब्बानी हुसैन, महेंद्र प्रसाद, बसंत यादव आदि उपिस्थत थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही