Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : वाटर टैक्स जमा नहीं करने वाले दो बकायेदारों का कनेक्शन कटा

Latehar : नगर पंचायत ने वाटर टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है. नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा शहरी जलापूर्ति के 52 बकायेदारों की सूची जारी कर नीलाम पत्र (सर्टिफिकेट केस) दायर करने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी है. सोमवार को इन बकायेदारों में से दो बकायेदारों का पानी का कनेक्शन काटा गया. इनमें से एक बकायेदार संतोष कुमार अग्रवाल ने कनेक्शन कटने के बाद पूरा बकाया 23,880 रुपया जमा कराया. नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार बेदिया ने बताया कि शेष बकायेदारों पर भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने अपना बकाया राशि शीघ्र ही कार्यालय में आकर जमा करने की अपील की. कहा कि बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा और सर्टिफिकेट केस दायर किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - बॉलकोनी">https://lagatar.in/a-criminal-ambushed-in-the-balcony-attacked-dr-anchal-kumar-with-a-rod-attacked-again-in-front-of-his-wife-and-escaped/">बॉलकोनी

में घात लगाए बैठे अपराधी ने किया डॉ अंचल कुमार पर रॉड से हमला, पत्नी के सामने दुबारा हमला कर हुआ फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही