Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : यास तूफान के कारण कोविड-19 टेस्टिंग और डोर टू डोर सर्वे स्थगित

Advertisement
Advertisement

Latehar  : जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में ज़ूम के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नीत नितिन सुरीन एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार से उनके क्षेत्र में किये जा रहे कोरोना टेस्टिंग एवं मेडिकल किट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की.

कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति का टेस्ट करवायें

जिस पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि गारू तथा महुआडांड प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में कोविड टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त ने जिले के पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कोविड टेस्टिंग कराने का निर्देश दिया. साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने की बात कही.

जिले के हॉटस्पॉट स्थानों में 100 फ़ीसदी कोरोना टेस्टिंग कराने का निर्देश

उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया है कि 26 मई को ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 एवं डोर टू डोर सर्वे, कोरोना जाँच कार्य स्थगित रखा जाएगा तथा 27 मई को डोर टू डोर सर्वे, कोरोना जाँच तथा वैक्सीनेशन कार्य के सम्बन्ध में 26 मई को निर्णय लिया जाएगा.  कंटेनमेन्ट जोन बनाये गये कोरोना हॉटस्पॉट में 26 मई को टेस्टिंग कार्य किया जाएगा साथी वैक्सीनेशन कार्य भी जारी रहेगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही