Search

 
 
 

लातेहार : माकपा ने केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की

 
Chandwa, Latehar:  माकपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड के चटुआग ग्राम में एक बैठक आयोजित की. बैठक में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की. बैठक को संबोधित करते हुए माकपा के वरिष्ठ नेता अयूब खान ने कहा कि केंद्र में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार का गठन सुनिश्चित करने का लक्ष्य पार्टी ने तय किया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद की निष्क्रियता और लोकसभा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं के प्रति और टोरी मे आरओबी की अनदेखी उदासीनता के चलते मतदाताओं में भारी आक्रोश है. खनिज संपदा से परिपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद भाजपा सांसद ने पिछले दस सालों में इस क्षेत्र को और पीछे धकेल दिया है. बेरोजगारी और पलायन यहां चरम पर है. उन्होने केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की. बैठक में ललुवा गंझु, गबरेल मुंडा, सनिचरवा परहैया, रतिया नगेसिया, बुधराम बारला, एतवा मुंडा, बेने तोपनो, अजीत टोपनो, दाउद होरो, नयन भेंगरा व सिमांन भेंगरा समेत कई कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे. इसे भी पढ़ें-सातवां">https://lagatar.in/seventh-phase-after-scrutiny-15-candidates-are-in-the-fray-from-rajmahal-21-from-godda-and-19-from-dumka/">सातवां

चरणः स्क्रूटनी के बाद राजमहल में 15, गोड्डा में 21 और दुमका से 19 उम्मीदवार मैदान में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही