Search

 
 
 

लातेहार: पीसीसी सड़क में पड़ी दरारें, चलना मुश्किल

 
Latehar: शहर के केश्वर अहरा इलाके में जब दस साल पहले पीसीसी सड़क बनी थी तब लोग काफी खुश थे. आवागमन बेहतर हो गया था. लेकिन कुछ दिनों के बाद ही सड़क टूटने लगी. अब तो चलने लायक भी नहीं रही है. करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क बाइपास चौक से धर्मपुर मोड़ तक जाने का एक शॉर्टकट रास्ता है. जबकि धर्मपुर मोड़ के पास ही सदर अस्पताल, ब्लड बैंक, सब्जी मार्केट, डाकघर, समाहरणालय व कचहरी है. इस कारण लोग अक्सर इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं. सड़क जर्जर होने से चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन चालकों को भी जाना मुश्किल हो रहा है.
सड़क बीच से कई जगहों पर फट गई है. कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं. वर्ष 2012-13 में बनायी गयी थी पीसीसी सड़क
वर्ष 2012-13 में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस पीसीसी सड़क का निर्माण दो भागों में कराया गया था. धर्मपुर मोड से देवी मंडप के पीछे तक और मंदिर के पीछे से बाईपास चौक तक 17-17 लाख रुपए की लागत से सड़क बनाया गया था. इस सड़क में केश्वर अहरा पड़ती है और अहरा की मेढ़ पर सड़क बनायी गयी है. मेढ़ पर बनी सड़क की हालत सबसे खराब है. लोगों का कहना है कि मेढ़ पर बनी पीसीसी सड़क में वाहनों के आवागमन के बाद मेढ़ की मिट्टी धीरे-धीरे धंसने लगी और पीसीसी कई जगहों पर फट गयी है.

क्या कहते हैं लोग

बाइपास चौक निवासी आनंद कुमार ने कहा कि यह सड़क अस्पताल व कचहरी जाने का एक शॉर्टकट रास्ता है. लेकिन सड़क जर्जर होने से लोग दूसरे रास्ते से तकरीबन आधा किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर अस्पताल व कचहरी पहुंच रहे हैं. मुख्य पथ पर अक्सर जाम रहता है, इस कारण भी लोग इस पीसीसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं.

तकनीकि खामियां थी : वार्ड सदस्य

वार्ड सदस्य संतोष रंजन ने कहा कि सड़क निर्माण में ही तकनीकि खामियां थी. पीसीसी निर्माण के समय ही यहां गार्डवाल का निर्माण होना चाहिए था. जिसे नहीं बनाया गया. हालांकि बाद में गार्डवाल बनाया गया, लेकिन यह गार्डवाल पीसीसी सड़क से चार-पांच फीट नीचे बनाया गया. इस कारण केश्वर अहरा के मेढ़ की मिट्टी का ठहराव नहीं हो सका. बरसात के दिनों में मेढ़ की मिट्टी कटती गयी और सड़क धंसता गया. इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने बताया कि इस पीसीसी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए निविदा फाइनल हो चुका है और शीघ्र ही इस पीसीसी सड़क में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. 
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही