Search

 
 
 

लातेहार : सिरफिरे बेटे ने पिता समेत परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की

 
Latehar: जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. यह घटना रविवार देर रात जिला के सरयू प्रखंड के डबरी गांव में हुई है. एक सिरफिरे बेटे ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतकों में आरोपी के पिता सूरज उरांव, भाभी अनुपमा देवी और एक अन्य रिश्तेदार मंसूरिया देवी शामिल हैं. इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं. फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें -सिपाही">https://lagatar.in/constable-and-havildar-will-get-promotion-in-asi-rank-police-headquarters-instructed-keep-service-book-ready/">सिपाही

और हवलदार को ASI रैंक में मिलेगी प्रोन्नति, पुलिस मुख्यालय ने सर्विस बुक तैयार रखने का दिया निर्देश

क्या है मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रंजन उरांव रविवार की देर रात शराब के नशे में घर आया. तभी किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया, जिसके बाद रंजन उरांव ने धारदार हथियार से वार कर अपने पिता सूरज उरांव की हत्या कर दी. फिर आरोपी ने अपनी भाभी अनुपमा देवी और रिश्तेदार मंसूरिया देवी पर भी धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उनकी भी मौत हो गई. इस दौरान आरोपी ने अपने चचेरे भाई अमलेश उरांव और उनकी पत्नी हीरामनी देवी को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी भाभी का सिर धड़ से अलग कर दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें -फरवरी">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-has-saved-60-lakh-liters-of-ground-water-since-february/">फरवरी

से अब तक रांची नगर निगम ने बचाये 60 लाख लीटर ग्राउंड वाटर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही