Search

 
 
 

लातेहार क्रिकेट टीम की घोषणा, बोधनवाला ट्रॉफी में भाग लेगी टीम

 
चयन समिति के जावेद अख्तर ने की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा Latehar: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बोधनवाला ट्रॉफी 2023-24 में भाग लेने लिए लातेहार जिला टीम की घोषणा कर दी गयी है. चयन समिति के जावेद अख्तर ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की. टीम में श्रवण महली (कप्तान), प्रभात कुमार यादव ˘(उपकप्तान), रौशन कुमार गुप्ता, राजा बाबू (विकेटकीपर), सनी सचिन तिवारी, अमोश एक्का, कुमार आस्तिक, आकाश कुमार सिन्हा, विकास पांडेय, राकेश यादव, प्रभात कुमार सिंह, रितिक अनंत, राम कुमार साहनी, अमन कुमार झा, धनंजय पांडेय (विकेटकीपर), आलोक कुमार यादव व हर्ष राणा का चयन किया गया है जबकि स्टेंड बाय खिलाडि़यों में हर्ष कुमार, अनिकेत पाठक , जयदेव, अमित मिश्रा तथा मो इमरान को रखा गया है. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-congress-is-afraid-of-promoting-youth-states-ruled-by-family-run-parties-are-ruined/">पीएम

मोदी ने कहा, युवाओं को बढ़ावा देने से डरती है कांग्रेस, परिवार संचालित पार्टियों के शासनवाले राज्य बर्बाद हो गये

चयन के लिए बनी थी पांच सदस्यीय कमेटी

लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि खिलाडि़यों के चयन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी थी. इस कमेटी में संघ के संयुक्त सचिव जावेद अख्तर व प्रकाश कुमार, सदस्य नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद तथा शैलेश कुमार शामिल थे. शिविर में खिलाडि़यों के प्रदर्शन व प्रतिभा के आधार पर खिलाडि़यों का चयन किया गया. कोच श्रवण महली व शमरेश बादल से सलाह के बाद 17 का चयन एवं पांच खिलाड़ियों को स्टेंड बाय में रखा गया है. टीम श्रवण महली तथा प्रभात कुमार यादव के नेतृत्व में छह मार्च को रांची के लिए रवाना होगी. सात मार्च से प्रतियोगिता शुरू होगी. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष अनिल सिंह, विष्णुदेव गुप्ता, सचिव अमलेश कुमार सिंह, चयन समिति के जावेद अख्तर, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार, दिलीप कुमार प्रसाद समेत लाल आशीष नाथ शहदेव, समरेश बादल समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-the-glory-of-founders-day-will-remain-till-6th-march/">जमशेदपुर

: अब 6 मार्च तक रहेगी संस्थापक दिवस की रौनक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही