Search

 
 
 

लातेहार : शराब दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, फरार

 
Latehar :  जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शराब दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है. यह घटना गुरुवार की रात करीब आठ बजे की है. अपराधियों ने दो गोली चलायी. एक गोली शराब दुकान के गोदाम में लगी. वहीं दूसरी गोली दुकान के पास जन्मजय प्रसाद के मकान में लगी. इस गोलीबारी में शराब दुकानदार कृष्ण प्रसाद बाल-बाल बच गये. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. खबर लिखे जाने तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. इधर घटना के बाद  शराब दुकानदार और आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं.  बता दें कि 15 दिन पूर्व भी शराब दुकान में अपराधियों ने गोलीबारी की थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही