Search

 
 
 

लातेहार : बैंक से निकलते ही महिला का पर्स लूटकर भागे अपराधी, फुटेज खंगाल रही पुलिस

 
Latehar : भारतीय स्टेट बैंक, मनिका से रुपये निकाल कर बाहर निकली महिला से लुटेरों ने 21 हजार रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार मनिका थाना क्षेत्र के बिचलिदाग ग्राम निवासी कलावती देवी एसबीआई बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकली थी. उसने रुपये अपने पर्स में रखा था. पर्स में पहले से एक हजार रुपया था. बैंक से बाहर निकलते ही दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से आये और महिला का पर्स छीनकर भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरे पल्सर बाइक में सवार होकर आए थे और पैसा लूटकर तेज गति से मेदिनीनगर की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना के एसआई प्रदीप कुमार राय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने महिला और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही