Search

 
 
 

लातेहार : नव वर्ष पर वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

 
Latehar :  साल 2024 के पहले दिन लातेहार जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. शहर के थाना में स्थित वैष्णव दुर्गा मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखी गयी. यहां प्रात: सात बजे आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. हालांकि सुबह में घना कोहरा छाये रहने के कारण लोगों की आवाजाही कम थी. लेकिन नौ बजे के बाद जब कोहरा छटा तो मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गयी. लोग लंबी कतार में खड़े होकर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे.  मंदिर के पुजारी राजेश्वर पाठक ने पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं का तिलक किया.

अन्य जिलों से भी मंदिर पहुंचते हैं श्रद्धालु

मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि नव वर्ष या अन्य शुभ अवसरों मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है.  मंदिर की प्रतिष्ठा न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के जिलों में भी है. इस कारण अन्य जिलों से भी लोग नव वर्ष पर यहां माता के दरबार में आकर माथा टेकते हैं और अपने एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता, संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, विनोद कुमार साहु, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, सह सचिव रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, संजय प्रसाद, उज्जवल प्रसाद व आकाश कुमार टोनू आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही