Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : महाशिवरात्रि मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़

Latehar:  शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लगे महाशिवरात्रि मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. गत 18 फरवरी को स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम ने मेला का उदघाटन किया था. इसके बाद प्रतिदिन यहां लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है. मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बड़ा झूला, मौत का कुआं, हवाई जहाज, डिस्को डांस और ड्रैगन रेल समेत कई खेल लोगों को भा रहा है. खासकर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है. बर्तन, जूता चप्पल, गहने व अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा रही है. इसे पशु मेले के रुप में भी जाना जाता है. इस मेले मे मवेशियों की खासी बिक्री होती है. बिहार व उत्तर प्रदेश के मवेशी पालक यहां अपने मवेशियों को बेचने-खरीदने आते हैं. एक पशुपालक ने बताया कि उनके यहां दस हजार से 70 हजार रुपये तक के दूधारु गाय उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें: नीतीश">https://lagatar.in/nitish-is-trying-to-save-his-chair-giriraj-singh/">नीतीश

अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं, बिहार की जनता बदहाल – गिरिराज सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही