Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सीआरपीएफ को मिली सफलता, हथियार व आईईडी बरामद समेत 3 खबरें

Ashish Tagore Latehar:  नक्सलियों के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे सर्च अभियान में सीआरपीएफ की 214 वीं बटालियन को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीआरपीएफ की 214 वीं बटालियन के जवानों को गारु थाना के बोकाखार के पहाडी ईलाके में सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार व आइइडी बरामद किया है. इनमें 12 बोर गन राईफल, देशी कट्टा, अमुनेशन, आइइडी, नक्सली साहित्य, प्रिन्टर व काला डायदी आदि शामिल हैं. 214 वीं बटालियन की बम निरोधक दस्ता के द्वारा आइइडी को निष्क्रिय कर दिया. सीआरपीएफ की 214 वीं बटालियन ने पुलिस को क्षति पहुंचाने के उदेश्य से आइइडी को जमीन के अंदर छिपा कर रखा था. इसे भी पढ़ें :CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-12th-result-released-better-performance-of-ranchi-schools/">CBSE

10th-12th का रिजल्ट जारी, रांची के स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन, 10वीं में आईजी प्रभात की बेटी बनी डीपीएस टॉपर

नक्सलियों के मंसूबे को सुरक्षा बल ने किया नाकाम

नक्सलियों के इस मंसूबे को जवानों ने नाकाम कर दिया है. बता दें कि 214 बटालियन कमांडेंट केडी जोशी के निर्देश पर सीआरपीएफ की 214 वाहिनी की दो कंपनियां गुरूवार की रात बोकाखार की पहाडियों में सर्च आपरेशन चला रही थी. इस आपरेशन में सीआरपीएफ की 11 वीं व 112 वीं वाहिनी के जवान भी शामिल थे. इस अभियान का नेतृत्व उप कमांडेंट संदीप कुमार शर्मा, कंपनी कमांडर सी / 214 एवं एफ0 / 214 कंपनी के सहायक कमांडेंट मयूर पेथावाडजकर कर रहे थे. शुक्रवार को सर्च के दौरान जवानों को यह सफलता हाथ लगी. दूसरी खबर

वैष्णव देवी दर्शन करने के लिए जत्था रवाना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/VVVV-10.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar: महुआडांड़ प्रखंड से शुक्रवार को वैष्णव देवी समेंत अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन के लिए श्रद्धालुओ का एक जत्था रवाना हुआ. इससे पहले श्रद्धालुओं ने मां शीतला के मंदिर में माथा टेका और सकुशल यात्रा की कामना की. 15 दिवसीय इस यात्रा में श्रद्धालु बनारस होते हुए माता वैष्णव का दर्शन करेगें. इसके बाद गंगोत्री व यमुनात्री तथा हरिद्वार भ्रमण करेगें. श्रद्धालुओं हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल , रंजीत कुमार, शशि भूषण जायसवाल, विकास कुमार, पूनम किरण व लक्ष्मी आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-memorandum-submitted-by-public-servants-to-minister-and-mlas/">हजारीबाग

: जनसेवकों ने मंत्री और विधायकों को सौंपा ज्ञापन समेत 3 खबरें
तीसरी खबर

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में उपचार के लिए अधिकारियों की बैठक

Balumath: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लाइफ लाइन एक्सप्रेस में उपचार हेतु प्रचार प्रसार कराने को ले कर आवश्यक विचार विमर्श किया गया. बीडीओ बाखला ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य जांच को लेकर लाइफ लाइन एक्स्प्रेस के माध्यम से चंदवा मे उपचार किया जाएगा. यह उपचार 15 मई से चार जून तक उपचार किया जाना है. सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजना का लाभ सभी को मिले. इसके लिए सभी विद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं के अलावा ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही. बैठक में बीईईओ प्रेम लता, प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्य रुबी बानो व सीएचसी के बीपीओ मृत्युंजय कुमार के अलावा कई शिक्षक व प्रखंड कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही