Latehar : सीआरपीएफ जवान न सिर्फ हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षा करने में भी आगे रहते हैं. लातेहार जिले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. यहां सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला को रक्तदान कर सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के जवान अर्जुन ठाकुर ने उनकी जान बचायी. दरअसल नगर पंचायत क्षेत्र के डुरूआ ग्राम निवासी बबीता सदर अस्पताल में भर्ती थी और उन्हें ए-पॉजिटिव ब्लड की जरुरत थी. लेकिन लातेहार ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड का उपलब्ध नहीं था. सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के जवान अर्जुन ठाकुर को सोशल मीडिया से जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होने ब्लड बैंक, लातेहार पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उस महिला की जीवन रक्षा की. बबीता के परिजनों ने अर्जुन के प्रति आभार प्रकट किया. जवान ने कहा कि वह नियमित रक्तदान करते हैं और रक्तदान करना उसे अच्छा लगता है. उन्होंने दूसरों से भी रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी की जान बचायी जा सकती है. मौके पर ब्लड बैंक के तकनीकि सहायक विनय कुमार सिंह मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
लातेहार : CRPF जवान ने रक्तदान कर महिला की जीवन रक्षा की
Last Updated: Aug 27, 2024 12:00 AM (IST)