Search

 
 
 

लातेहार : सीआरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान, जंगल में मिला सिलेंडर बम

 
Latehar:  लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सीआरपीएफ 214 बटालियन लातेहार जिले के अति संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्च अभियान चला रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार क़ो सीआरपीएफ ने गारु थाना क्षेत्र के बारीबांध गांव अंतर्गत जयगीर पहाड़ों के घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया, सीआरपीएफ ने नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छुपाकर रखे गए 6 किलोग्राम का एक सिलेंडर बम बरामद किया है. बाद में बम निरोधक दस्ता ने जंगल में ही उसे निष्क्रिय कर दिया. इस संबंध में सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी ने कहां कि नक्सलियों के द्वारा चुनाव के पूर्व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और अराजकता का माहौल बनाने के लिए सिलेंडर बम छुपा कर रखा गया था. इस अभियान का नेतृत्व मयूर सूर्यकांत ने किया जबकि इसमें जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-HEC">https://lagatar.in/hec-expressed-inability-to-pay-salaries-hec-officers-association-members-will-stage-strike-tomorrow/">HEC

ने वेतन देने में जताई असमर्थता, HEC ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के सदस्य कल देंगे धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही