Search

 
 
 

लातेहार: CRPF के अधिकारी व जवानों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प

 
Latehar: लातेहार जिला के बरवाडीह थाना के मोरवाई स्थित डी-कंपनी में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन कमांडेंट वीपी त्रिपाठी के निर्देश पर कार्यक्रम हुआ. जिसका नेतृत्व कंपनी कमांडर कुणाल यादव ने किया. उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए. मानव जीवन के लिए संतुलित पर्यावरण जरूरी है. उन्होंने अपने घर व आसपास के खाली जमीन में फलदार व छायादार वृक्ष लगाने की अपील की.  इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारी व जवानों ने भी पौधारोपण किया. मौके पर सीआरपीएफ के मुंशी सिंह, मुकेश मांझी, माला बैठा, रविशंकर मिश्रा, अशोक सिंह, मुन्ना सिंह, विक्रम सिंह, संजय भंडारी व राजकुमार समेत सीआरपीएफ के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maha-aarti-will-be-held-in-rajendra-sarovar-on-the-first-monday-of-sawan/">धनबाद

: सावन की पहली सोमवारी पर राजेंद्र सरोवर में होगी महाआरती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही