Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सीआरपीएफ कर्मियों ने उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस समारोह

Latehar: लातेहार में सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन का 63 वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर व केक काटकर किया. इस दौरान बाल कलाकारों व जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वहीं केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस प्रस्तुत किया. मंच का संचालन पत्रकार आशीष टैगोर ने किया. कार्यक्रम के अंत में कमाडेंट श्री त्रिपाठी व अन्य सीआरपीएफ अधिकारियों ने पुरस्कारों का वितरण किया. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कार्यक्रम के बेहतर संयोजन के लिए आयोजन समिति की हौसला अफजाई की. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कनौजिया, प्रणव झा, जीतेंद्र पांडेय, गौतम झा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंसलमान">https://lagatar.in/teaser-release-of-salman-khans-latest-song-billi-catti-actor-gave-information/">सलमान

खान के लेटेस्ट सॉन्ग ‘बिल्ली बिल्ली’ का टीजर रिलीज, एक्टर ने दी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही