Latehar: लातेहार जिला के मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सीआरपीएफ के वाहन ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में सदर प्रखंड के रजवार ग्राम निवासी लखन राम बुरी तरह घायल हो गये. उनका एक पैर कई जगहों से टूट गया है. आनन फानन में सीआरपीएफ के जवानों ने ही उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक लखन राम अपनी मोटरसाइकिल (जेएच-08ए-9961) से रजवार ग्राम से लातेहार आ रहे थे. तभी सीआरपीएफ के वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. लखन राम कुछ दूर तक घसीटते चले गये. स्थानीय लोग व सीआरपीएफ के जवानों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purity-of-kharkai-and-subarnarekha-river-water-better-than-last-year/">आदित्यपुर
: खरकई व सुवर्णरेखा नदी के पानी की शुद्धता पिछले वर्ष से बेहतर [wpse_comments_template]
लातेहार: CRPF के वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारा धक्का, रिम्स में चल रहा इलाज
Leave a Comment