Search

 
 
 

लातेहारः नेतरहाट में सांस्कृतिक महोत्सव 2 से, झूमर-छऊ संग दिखेगा आदिवासी रंग

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से नेतरहाट एक बार फिर आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगने जा रहा है. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 2 जून को शुरू होगा.
 

Latehar : झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से नेतरहाट एक बार फिर आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगने जा रहा है. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 2 जून को शुरू होगा. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसाइटी आयोजित कर रही है.

समारोह में राज्य के मंत्री चमरा लिंडा बतौर मुख्य अतिथि और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शरीक होंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नि:शुल्क पंजीकरण 1 जून तक होगा. महोत्सव का मुख्य उद्देश्य झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपराओं को मंच देना, नई पीढ़ी को लोक कलाओं से जोड़ना, जनजातीय पहचान को सशक्त बनाना और राज्य की सांस्कृतिक छवि को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है.

महोत्सव के पहले दिन 2 जून को कलाकार झारखंड के पारंपरिक झूमर और छऊ नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति देंगे. वहीं, 3 जून को विभिन्न जनजातीय नृत्य शैलियों की झलकियां मंच पर दिखाई जाएंगी.Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही