Latehar : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गयी. डीसी भोर सिंह यादव ने हरी झंडी दिखा कर साइकिल रैली को रवाना किया. साइकिल रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर कारगिल पार्क तक गयी. साइकिल रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. स्वस्थ्य महिला-स्वस्थ्य भारत थीम पर निकली इस साइकिल रैली में छात्र-छात्राओं ने युवती और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए विन्देश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : त्रिपुरा,">https://lagatar.in/jawans-going-to-conduct-elections-in-tripura-meghalaya-and-nagaland-will-get-five-days-leave/">त्रिपुरा,
मेघालय और नागालैंड में चुनाव कराने गये जवानों को मिलेगी पांच दिनों की छुट्टी [wpse_comments_template]
लातेहार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साइकिल रैली, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

Leave a Comment