Ashish Tagore Latehar: सरकारी योजनाएं हर नागरिक तक पहुंचाने के दावे तो होते हैं. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. खास आदिम जनजाति समुदाय के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है. योजनाएं या तो बिचौलियों की भेंट चढ़ जा रही है या फिर सरकारी दफ्तरों के फाइल में सिमट कर रह जा रही है. हाल ही में सरकार के द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कहा गया कि सभी को पेंशन योजना से आच्छादित कर दिया गया है. लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत में एक गांव है कोने. कोने गांव में अधिकांश आदिम जनजाति समाज के बिरहोर व बृजिया समाज के लोग निवास करते हैं. इन्हीं में शामिल हैं, दशरथ परहिया. दशरथ परहिया को अपनी वास्तिविक उम्र याद नहीं, लेकिन उनके नाम पर वृद्धा पेंशन योजना स्वीकृत हुई थी. कुछ माह तक उन्हें पेशन भी मिली, लेकिन अब बहुत समय से उन्हें पेंशन नहीं मिलता है. दशरथ ने कहा कि वह हमेशा बैंक जाता है और पता करता है कि उसका पेंशन आया है या नहीं, लेकिन उसे हर बार बैंक से यही जवाब दिया जाता है कि उसका पेंशन अभी तक नहीं आया है. इसके बाद वह निराश होकर बैंक से वापस चला आता है. इसे भी पढ़ें -SAIL">https://lagatar.in/sail-workers-of-sails-meghahatuburu-mine-stopped-production-and-transportation-of-goods-demanding-better-medical-facilities-and-other-demands/">SAIL
: सेल की मेघाहातुबुरु खदान के कर्मियों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा व अन्य मांगो को लेकर उत्पादन व माल ढुलाई किया ठप
खनन मामला : पूर्व विधायक राजकिशोर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू [wpse_comments_template]
: सेल की मेघाहातुबुरु खदान के कर्मियों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा व अन्य मांगो को लेकर उत्पादन व माल ढुलाई किया ठप
नहीं मिला कंबल और ना ही आवास योजना
दशरथ परहिया बड़े ही रूआंसा मन से कहता है कि गांव में सबको कंबल मिलता है, उसे कंबल नहीं मिलता है. इस ठंड में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दशरथ ने कहा कि गांव में सबको ढलाई वाला मकान मिला है, लेकिन उसे आज तक किसी आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. पहले उसका एक मिट्टी का मकान था, लेकिन वह भी ढह गया है. अब वह दूसरों के घरों में आसरा लेता है. उसका राशन कार्ड भी नहीं है.प्रशासन से गुहार लगायी
दशरथ परहिया ने प्रखंड व जिला प्रशासन से उसका वृद्धा पेंशन चालू कराने की मांग की है. वृद्धा पेंशन मिलने से उसे काफी राहत होती है. दशरथ ने अबुआ आवास योजना का लाभ भी देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें -अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-former-mla-rajkishore-reached-ed-office-interrogation-started/">अवैधखनन मामला : पूर्व विधायक राजकिशोर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment