Search

 
 
 

लातेहार : डीसी और एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर क्षेत्र के चटनाही और डुरुआ छठ घाटों का  निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों पर चल रहे सफाई कार्य, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Latehar :   लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव ने आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर क्षेत्र के चटनाही और डुरुआ छठ घाटों का  निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों पर चल रहे सफाई कार्य, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम निर्माण, बेरिकेडिंग, डेंजर जोन की पहचान, विद्युत व्यवस्था और पहुंच पथ की मरम्मति समय पर पूरी की जाए. छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और आपदा-प्रबंधन टीम को मुस्तैद रखने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उपायुक्त ने कहा कि छठ महापर्व जन आस्था का प्रतीक है. इसे शांति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष गश्ती दल एवं निगरानी टीम तैनात रहेगी.

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही