Latehar : आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी किया है. लातेहार जिले में भी हीट वेव की संभावना व्यक्त की गई है. हाल के दिनों में जिले में लगातार बढ़ने तापमान को देखते हुए डीसी गरिमा सिंह ने जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है. उन्होंने बढ़ती गर्मी में अधिक पेय पदार्थों का उपयोग करने की अपील की है. कहा है कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है. इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात जरूरी है. खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने बिना जरूरी कामों के घरों से नहीं निकलने की अपील की है.
: रातू में सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]
क्या करें
उन्होंने आरामदायक कपड़े पहने एवं धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा इस्तेमाल करने की बात कही. सफर में अपने साथ पानी एवं गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर व गर्दन पर रखने की अपील की. कहा कि अगर तबीयत ठीक नहीं लगे और चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना, गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी इत्यादि मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन करना गर्मी में अच्छा होता है.क्या नहीं करें
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े. खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे बंद न रखें. शराब, चाय, कॉफी पीने से बचें. उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन व बासी भोजन नहीं करें. लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें. गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/three-people-who-were-going-to-offer-morning-prayers-in-ranchis-ratu-died-in-a-road-accident/">रांची: रातू में सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment