Search

लातेहार डीसी ने अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्‍पष्‍टीकरण, बोले – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Latehar: उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को चंदवा प्रखंड कार्यालय एवं चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई और आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया.  इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
 
उन्‍होंने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों से स्‍पष्‍टीकरण प्राप्‍त करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. उन्‍होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.  इस दौरान बैठक करते हुए उपायुक्‍त ने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्‍होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया. 

इसके बाद उन्‍होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने चिकित्सकीय सुविधाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित आयुष्मान वाटिका का निरीक्षण किया और अस्‍पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी, डॉ नीलिमा कुमारी उपस्थित थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही