Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल रमेश बैस ने लातेहार डीसी भोर सिंह यादव को किया सम्मानित

Latehar: 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लातेहार डीसी भोर सिंह यादव को सम्मानित किया गया है. रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस ने उन्हें सम्मानित किया. बता दें कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के तहत मतदाता सूची के सुधार एवं आधार प्रमाणीकरण में लातेहार जिले का प्रदर्शन पूरे राज्य में अव्वल रहा. डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिलेवासियों के सहयोग से संभव हो पाया है. इस सम्मान के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रमुख उद्देश्य भारत के सभी नागरिक जो निर्वाचक सूची में पंजीकरण के योग्य हैं, उन्हें निर्वाचक सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण कराना एवं निर्वाचन में उनकी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराना है. उन्होने जिलावासियों को इसके लिए शुभकामना और बधाई दी है. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-1227-smart-meters-installed-under-pilot-project-will-be-pre-paid-from-january-26/">रांची

: पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगे 1227 स्मार्ट मीटर 26 जनवरी से हो जाएंगे प्री-पेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही