Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी ने पदाधिकारियों के बीच कार्यों का किया आवंटन समेत 2 खबरें

Latehar:  कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा का स्थानांतरण अवर सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, रांची में हो गया है. उनके स्थानांतरण के बाद उपायुक्त भोर सिंह यादव ने प्रीति सिन्हा के आवंटित कार्यों के निष्पादन के लिए पदाधिकारियों के बीच कार्य आवंटित किया है. उन्होंने कार्यपालक दंडाधिकारी दीपाली भगत को जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया है. जबकि कार्यपालक दंडाधिकारी जीतेंद्र कुमार गुप्ता को स्थापना उप समार्हता व सामान्य शाखा का प्रभार पदाधिकारी के रूप मे पदस्थापित किया है. बता दें कि दीपाली भगत वर्तमान में बारियातू प्रखंड मे अंचलाधिकारी पद पर कार्यरत हैं. उपायुक्त ने प्रीति सिन्हा को अपने आवंटित कार्यों का प्रभार उपरोक्त पदाधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/members-of-mukti-sanstha-met-the-governor-demanded-to-build-an-electric-crematorium-in-ranchi/">राज्यपाल

से मिले मुक्ति संस्था के सदस्य, रांची में विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग की
दूसरी खबर

गुरूवार को रैली, अर्थशास्त्री प्रो. ज्यां द्रेज लेंगे हिस्सा

लातेहार : एक शिक्षक विद्यालयों के खिलाफ 13 अप्रैल को जिले के नक्सल प्रभावित गारू प्रखंड मुख्यालय में रैली व जनसभा का आयोजन किया जायेगा. यह आयोजन संयुक्त ग्राम सभा मंच, गारू व भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जायेगी. इस आयोजन में गारू के 15 गांवों के छात्र, अभिभावक व एसएमसी के सदस्य भाग लेंगे. गारू में कुल 40 प्राथमिक विद्यालय हैं. इनमें से 19 सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मात्र एक-एक शिक्षक है. इसी के विरोध में यह रैली निकाली जायेगी और जनसभा का आयोजन किया जायेगा. रैली व जनसभा में अर्थशास्त्री प्रो ज्यां द्रेज, जेम्स हेरेंज, परन व साभिल समेत कई प्रमुख लोग भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :कोलेबिरा">https://lagatar.in/kolebira-bjp-burnt-the-effigy-of-hemant-sarkar-shouting-slogans/">कोलेबिरा

: भाजपा ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला, की नारेबाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही