Search

 
 
 

लातेहार : डीसी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यों पर जताया असंतोष

 
Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने गर्मी में बिजली की समस्या के समाधान के लिए विद्युत कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम का शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्‍होंने  विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता के कार्यों पर नाराजगी जतायी. सख्‍त लफ्जों में हिदायत दी कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने व तत्काल निराकरण नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.  उन्‍होंने कंट्रोल रुम में आने वाली शिकायतों की जानकारी ली. डीसी ने पाया कि कंट्रोल रूम का संचालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. विद्युत हेल्प लाइन नंबर पर आम लोगों के फोन करने पर फोन नहीं उठाया जाता है. उन्होंने कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से  बात की और कार्यप्रणाली की जांच की. लापरवाही बरतने वाले बटनपट चालक दिलीप बड़ाइक को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया. साथ ही कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को शिकायतों का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया.  मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-banks-should-approve-loans-to-the-needy-on-priority-basis-dc/">पलामू

: जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करें बैंक- डीसी   
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही