Search

 
 
 

लातेहार: डीसी ने सड़क सुरक्षा रथ किया रवाना

 
Latehar: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जीवन बहुत मूल्यवान है. उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं अपनी सुरक्षा के लिए जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की. उपायुक्त ने यातायात नियमों का अनुपालन करते हुये वाहन चलाने की बात कही. दुपहिया वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करने और कार चलाने के समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील लोगों से की. उपायुक्त ने 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिक बच्चों के अभिभावक से दो पहिया एवं चार पहिया वाहन नहीं चलाने देने का आग्रह किया. जागरूकता रथ लातेहार जिले के द्वारा सभी प्रखंडों में जाकर सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगी. उन्हे यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जानकारी प्रदान करेगा. इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन, ज़िला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद कुमार तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही