Search

लातेहार: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर DC ने किया माल्यार्पण

Latehar: लातेहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डीसी भोर सिंह यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने डॉ. अंबेडकर को एक सच्चा देशभक्त व एक महापुरूष बताया. उन्होंने उनके बताये रास्तों पर चलने की अपील लोगों से की. मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ मेघनाथ उरांव व नगर पंचायत के कर संग्रहणकर्ता राजू प्रसाद समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: पेड़">https://lagatar.in/from-cutting-of-trees-to-land-scam-the-image-of-the-image-has-been-stained/">पेड़

कटवाने से जमीन घोटाले तक छवि की ”छवि” पर लगते रहे हैं दाग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp