Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: DC ने की टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Latehar: डीसी भोर सिंह यादव ने टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक की. डीसी ने बैठक में टाना भगत समुदाय को सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली. बैठक में टाना भगतों की जमीन की रसीद निर्गत व दाखिल-खारिज समेत अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया. इसे भी पढ़ें– बिहार">https://lagatar.in/bihar-vidhan-sabha-speaker-vijay-sinha-resigned-said-worked-without-any-malice-and-greed/">बिहार

विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने दिया इस्तीफा, कहा- बिना किसी द्वेष और लोभ-लालच के काम किया.
बैठक में DC ने टाना भगतों द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर जिला कृषि पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों की जांच कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, टाना भगत को वस्त्र के लिए चार हजार रुपए का वितरण, गाय का वितरण, पेयजल व्यवस्था, पेंशन योजना व शिक्षा समेत अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, निदेशक आईटीडीए विन्देश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंधन लांग, परमेश्वर टाना भगत व बहादुर टाना भगत मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– प्रेम">https://lagatar.in/ed-raids-on-17-locations-of-prem-prakash-raids-going-on-in-many-states-including-jharkhand-bihar-delhi/">प्रेम

प्रकाश के 17 ठिकानों पर ED की छापामारी, झारखंड, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रहा छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही