Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दुर्गा पूजा को लेकर डीसी ने की ऑनलाइन बैठक, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम पर जोर

Advertisement
Advertisement
Latehar: दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त हिमांशु मोहन ने ऑनलाइन बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन भी मौजूद रहे. बैठक में उपायुक्त हिमांशु मोहन ने कहा कि दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा. सोशल मीडिया पर नजर रखने एवं संवदेनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया. वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने विधि व्यवस्था को हर हाल में कायम करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. उन्हें अर्लट मोड में रहने को कहा. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/congress-attacks-modi-government-investigation-into-accounts-of-two-airports-of-adani-group-is-only-eye-wash-jpc-investigation-should-be-done/">मोदी

सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, अडानी समूह के दो हवाई अड्डों के खातों की जांच आई वाश, जेपीसी जांच हो

सुरक्षा को लेकर उठाएं कारगर कदम : एसपी अंजनी अंजन

एसपी ने सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक लोगों की सूची तैयार कर उन पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. सभी पंडालों एवं धार्मिक स्थलों की लगातार निगरानी करने और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कारगर कदम उठाने को भी कहा. कलश यात्रा व मूर्ति विसर्जन के मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही. छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तत्काल उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को देने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी पूजा पंडालों व संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-5-arrested-including-tpc-subzonal-commander-ak-56-rifle-and-cartridges-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, TPC का सबजोनल कमांडर समेत 5 अरेस्ट, एके-56, रायफल और कारतूस बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही