Search

 
 
 

लातेहार : ईवीएम-वीवीपैट की कमिशनिंग के लिए डीसी ने किया स्थलों का निरीक्षण

 
Latehar:  आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है. इवीएम व वीवीपैट की कमिशनिंग के लिए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह ने बुधवार को स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज व स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, लातेहार का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने कॉलेज में स्थित कमरों, उपलब्ध मूलभूत सुविधायें तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीसी ने सीसीटीवी कैमरे व फायर सेफ्टी उपकरण आदि की जानकारी ली और कई दिशा निर्देश दिये.. गरिमा सिंह ने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है. ईवीएम कमिशनिंग में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सतर्कता बरतते हुए पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गागराई, भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की व विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश समेत अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-unnatural-sex-with-minor-two-arrested/">हजारीबाग

: नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही