Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

Advertisement
Advertisement
Latehar: समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगा. इसमें डीसी भोर सिंह यादव ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. डीसी ने इसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि सभी ग्रामीणों की समस्याओं का निष्पादन किया जायेगा. उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें–   दुमका">https://lagatar.in/dumka-nishikant-reached-ankitas-house-kapil-mishra-and-manoj-tiwari-attacked-hemant-soren/">दुमका

: अंकिता के घर पहुंचे निशिकांत, कपिल मिश्रा व मनोज तिवारी ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला
जनता दरबार में विभिन्न पेंशन योजना, जमीन विवाद, आवास योजना और अन्य समस्याओं के आवेदन आये. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर दिया. उन्होने ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicated-ins-vikrant-to-the-service-of-the-nation-said-india-is-witnessing-the-sunrise-of-a-new-future/">पीएम

मोदी ने आईएनएस विक्रांत को देश सेवा में समर्पित किया, कहा, भारत नये भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही