Search

 
 
 

लातेहारः डीसी ने सुनीं लोगों की समस्‍याएं, दिया समाधान का आश्वासन

लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्‍याएं सुनीं. उन्हें जल्द जांच कराकर समाधान करने का अश्वासन दिया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्‍याएं सुनीं. सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द जांच कराकर समाधान करने का अश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए. जो मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, रोजगार, खाद्य बीज का लाइसेंस रिन्यूअल से  संबधित थे.

डीसी ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही