Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जन शिकायत निवारण में आए 18 आवेदन

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में 18 आवेदन प्राप्त हुए.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार डीसी ऑफिस में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में 18 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें ज्यादातर भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, बिजली बिल में सुधार, रोजगार व धोखाधड़ी से जुड़े थे. डीसी ने एक-एक कर सभी लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

ज्ञात हो कि डीसी के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निष्पादन के जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही