Search

 
 
 

लातेहार : जनता दरबार में डीसी ने आमलोगों की सुनी समस्या

 
Latehar: मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त गरिमा सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शिकायतों को सुना एवं निराकरण का आश्वासन दिया. जनता दरबार में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें अधिकांश आवेदन अबुआ आवास, जमीन विवाद, रोजगार व शिक्षा आदि से संबंधित थे. उपायुक्त ने आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/hazaribagh-police-busy-solving-the-mystery-of-death-of-dentist-and-two-daughters-2/">लातेहार

: पुत्र व पोता की प्रताड़ना से तंग आकर वृद्ध ने की खुदकुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही