Search

 
 
 

लातेहार: जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

 
Latehar: समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों की समस्‍याओं को सुना. साथ ही उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया. जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन आए. इसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधित, रोजगार, अबुआ आवास से संबंधी जुड़े आवेदन थे. इसमें से कुछ आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन आन द स्पॉट किया गया और शेष आवेदकों के समस्याओं का यथाशीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. अबुआ आवास को लेकर बालूमाथ प्रखंंड की निवासी सरस्वती मसोमात ने आवास नहीं मिलने के कारण हो रही समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर शीघ्र समस्‍याओ का निष्पादन करने का निर्देश दिया. जन शिकायत में शिकायतकर्ताओं की समस्यायें  को सुनने के बाद  उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर  समस्याओं का समाधान शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें – 1984">https://lagatar.in/1984-anti-sikh-riots-former-congress-mp-sajjan-kumar-sentenced-to-life-imprisonment-police-had-sought-death-sentence/">1984

का सिख विरोधी दंगा : कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, पुलिस ने मांगी थी फांसी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही