Search

 
 
 

लातेहार : डीसी ने लगाया जनता दरबार, लोगों को दिया भरोसा

 
Latehar:जनता दरबार में उपायुक्त गरिमा सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. उन्होंने आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से अधिक अबुआ आवास के लाभुक चयन में गड़बड़ी के थे. इसके अलावा वज्रपात में हुई क्षति का मुआवजा देने व नियोजन से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जनता दरबार में आये आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में ग्रामीण काफी उम्मीदें ले कर आते हैं, ऐसे में उनके भरोसे पर खरा उतरना प्रशासन की जवाबदेही है.आवेदकों को भी संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन विधि सम्मत हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा. मौके पर गोपनीय शाखा के प्रभारी कुमार श्रेयांश मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-reasserts-confidence-in-electronic-voting-machines-petition-rejected/">सुप्रीम

कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर पुनः जताया विश्वास, याचिका खारिज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही