Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की डीसी ने की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सभी प्रखंडों से प्राप्त सूची के अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से अनुशंसित लाभुकों की सूची जिला स्तरीय समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई. पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ चौरसिया ने बताया कि सभी प्रखंडों से लक्ष्य के अनुरूप ग्रामसभा के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर सुयोग्य लाभुकों का चयन किया गया है. बैठक में लाभुकों की प्रखंडवार संकलित सूची की संपूर्ण समीक्षा एवं विचार के बाद सर्वसम्मति से समिति के सदस्यों द्वारा पशुपालन विभाग के लाभुक एवं गव्य विकास के लाभुकों का अंतिम रूप से चयन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने योजना से लाभान्वित सभी सुयोग्य लाभुकों के खाता में निर्धारित राशि हस्तान्तरित कर सभी लाभुकों को योजना से समय से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरि शंकर प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-nine-killed-six-burnt-in-firecracker-factory-explosion/">तमिलनाडु

: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से नौ लोगों की मौत, छह झुलसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही