Search

 
 
 

लातेहार: डीसी ने की पीएम उज्‍जवला योजना की समीक्षा, दिये निर्देश

 
Latehar: डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के संचालन के लिए एसओपी के तहत उज्ज्वला समिति की बैठक हुई. बैठक में डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर अनिरबन गंगोपाध्याय ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार पीएमयूवाई कनेक्शनों से संबधित जानकारी दी. अनिरबन ने बताया कि लातेहार जिले में कुल 2135 लाभुक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के बाद अभी तक रिफिल नहीं कराया है, लाभुकों को 30 अप्रैल तक गैस वितरक के यहां ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है. ऐसे सभी लाभुकों को ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से नोटिस भेजे जायेंगे. ई-केवाइसी नहीं कराने पर उनका गैस कनेक्शन रद्द कर दिया जायेगा. बैठक में डीसी ने वर्तमान में उज्जवला कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा की जा सके. उन्होंने नियमित रूप से जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-in-the-conference-of-imams-mamta-said-the-center-is-responsible-for-the-violence-pm-modi-should-rein-in-amit-shah-yogi-is-the-biggest-hedonist/">पश्चिम

बंगाल : इमामों के सम्मेलन में ममता बोली, हिंसा के लिए केंद्र जिम्मेवार, अमित शाह पर लगाम लगायें पीएम मोदी, योगी सबसे बड़ा भोगी..
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही