Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

Latehar: डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीसी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन, पोशाक वितरण, छात्रवृति व मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन व अन्य कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली और प्रखंडों में ई-विद्यावाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति कराने का निर्देश दिया. पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पोशाक एवं छात्रवृति योजना का लाभ छात्रों को समय पर देने की बात कही. डीसी ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याहन भोजन) योजना की समीक्षा के क्रम में इस योजना का विद्यालय स्तर पर सही तरीके से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. डीसी ने विद्यालय स्तर पर एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली का वितरण करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलको, एडीपीओ अनूप केरकेट्टा, एपीओ रोज मिंज में कई प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-world-environment-day-indian-human-rights-institute-planted-saplings-in-rims/">रांचीः

विश्व पर्यावरण दिवस, भारतीय मानव अधिकार संस्थान ने रिम्स में किया पौधारोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही