Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, दिये निर्देश

Latehar :  समाहरणालय सभागार में डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति के बारे जानकारी ली. बैठक में डीसी ने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही. डीसी ने पोशाक एवं छात्रवृति योजना की समीक्षा की और छात्रों को समय पर इन योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को स्कूलों का निरंतर निरीक्षण करने और विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति, शौचालय एवं पीने की पानी समेत विभिन्न पहलूओं की जांच करने का निर्देश दिया. (पढ़ें, पेयजल">https://lagatar.in/pani-panchayat-started-regarding-drinking-water-problem-discussion-on-many-other-issues/">पेयजल

समस्या को लेकर लगा पानी पंचायत, कई और मुद्दों पर हुई चर्चा)

डीसी ने बच्चों को समय-समय पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याहन भोजन) योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने स्कूलों में समय-समय पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने की बात कही. ताकि बच्चों के पेट को कीड़ों की बीमारी (कृमि मुक्त) से मुक्त किया जा सके. बैठक में उपविकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलको, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, एडीपीओ एस केरकेट्टा, एपीओ रोज मिंज सहित कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : समाज">https://lagatar.in/major-role-of-women-in-organizing-the-society-enos-ekka/">समाज

को संगठित करने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका : एनोस एक्का
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही