Search

 
 
 

लातेहारः डीसी ने की DMFT फंड के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी फंड से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी फंड से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. डीएमएफटी के प्रभारी पदाधिकारी  समीर कुल्लू ने फंड से संचालित विकास योजनाओं की भौतिक व वित्तीय स्थिति की जानकारी से अवगत कराया. डीसी ने अब तक हुए कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागों के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वहीं, काम में लगीं एजेंसियों को काम मे तेजी लाते हुए लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया.

इस दौरान डीसी ने डीएमएफटी फंड से बन रहे जिला स्तरीय पुस्तकालय,  लातेहार प्रखंड की भुसूर पंचायत में स्‍पोर्ट्स सह नालेज सेंटर, बहुउदेश्‍यीय ऑडोटोरियम, प्रशासनिक ब्‍लाक, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, चंदवा के हड़गड़वा में बहुउद्देशीय भवन, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, बरवाडीह के हेन्देहास में बहुउद्देशीय भवन, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, लातेहार की भुसूर पंचायत में छात्राओं के लिए 100 बेड का छात्रावास सहित अन्य निर्माण  कार्यें की समीक्षा की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी  मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, डीएमएफटी के प्रभारी पदाधिकारी समीर कुल्लू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही