Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीसी ने डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा की, काम जल्द पूरा करने का निर्देश

Latehar: उपायुक्त भोर सिंह यादव ने डीएमएफटी की राशि से जिले में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम भी मौजूद थे. उपायुक्त ने विधायक को डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी दी. विधायक ने प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराने की बात कही. वहीं उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि कराए जा रहे पीसीसी पथ, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य उप, तालाब एवं जलाशय जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य की समीक्षा की और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. डीसी ने कार्य की प्रगति रिपोर्ट के साथ कार्य का फोटोग्राफ संलग्न करने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंधन लांग, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरि शंकर यादव समेत अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/the-graph-of-crime-is-increasing-in-hazaribagh-in-three-incidents-openly/">हजारीबाग

में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, सरेआम तीन वारदातों में धांय..धांय…
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही